Monday, October 26
Shadow

स्टार्टअप को बढ़ावा देने के तौर तरीकों पर काम कर रही मोदी सरकार: प्रभु

https://www.thedigitalindian.in/national/%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a4%85%e0%a4%aa-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%ac%e0%a4%a2%e0%a4%bc%e0%a4%be%e0%a4%b5%e0%a4%be-%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%a8%e0%a5%87/

‘स्टार्टअप’ को बढ़ावा देने को लेकर केंद्र सरकार गंभीर है और इसमें आने वाली दिक्कतों को दूर करने पर काम कर रही है। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री सुरेश प्रभु ने कहा कि देश में स्टार्टअप को बढ़ावा देने और उसकी राह में आने वाली अड़चनों को दूर करने पर सरकार काम कर रही है।

हाल ही में मंत्रिमंडल में हुए फेरबदल के बाद प्रभु को वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। स्टार्टअप को संबोधित करते हुए वीडियो संदेश में प्रभु ने कहा, “स्टार्टअप की अधिक सफलता के लिए परिस्थितिकी तंत्र में सुधार किया जाएगा।

उभरते हुए उद्यमी अर्थव्यवस्था के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।” प्रभु का हवाला देते हुए मंत्रालय ने आज जारी बयान में कहा, “दुनिया तेजी से बदल रही है और स्टार्टअप न केवल बदलाव का लाभ लेने के लिए तैयार है बल्कि बदलाव का कारण भी है। जोखिम उठाने की इच्छा रखने वालों का भविष्य उज्जवल है।”

Sharing is caring!

READ :  No proposal to lower the excise duties on petrol and diesel: Finance Ministry
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x